Stock Market Today: ईरान संकट, महंगा तेल और कमजोर ग्लोबल संकेत, निवेशकों के लिए क्यों अहम है आज का दिन
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. GIFT Nifty गिरावट का संकेत दे रहा है. भारतीय बाजार पर दबाव बना रह सकता है. आज तीन नए IPO खुल रहे हैं और Infosys समेत कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.
ADVERTISEMENT

Stock Market Today
Stock Market Today: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. वहीं GIFT Nifty में गिरावट के संकेत मिले हैं, जिससे भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत की संभावना जताई जा रही है.
