IRDAI का बड़ा प्लान! इंश्योरेंस कमीशन पर लगेगी सीमा, एजेंट से कंपनियों तक असर, बीमा शेयर टूटे

इरडा के डार्क पैटर्न रोकने वाले मसौदे के बाद बीमा शेयरों में तेज गिरावट आई. जानिए ग्राहकों, कमीशन और कंपनियों के खर्च पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

PB Fintech में 10% का लोअर सर्किट

बीमा शेयरों पर IRDAI प्रस्ताव का असर

वेबसाइट पर ‘डार्क पैटर्न’ पर रोक का प्रस्ताव

बिना निजी जानकारी कीमत दिखाने का प्रस्ताव

कमीशन तय करने के लिए नए फॉर्मूले का प्रस्ताव

बीमा सेक्टर में रेगुलेटरी बदलाव की खबर के बाद गुरुवार को इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. PB Fintech का शेयर 10% गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया. वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life Insurance और ICICI Lombard General Insurance समेत कई बीमा कंपनियों के शेयर भी दबाव में रहे.इस गिरावट की बड़ी वजह इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी IRDAI का बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए नए नियमों का प्रस्ताव है. रेगुलेटर ने बीमा वेबसाइट्स पर ग्राहकों को गुमराह करने वाले 'डार्क पैटर्न' पर रोक लगाने के साथ-साथ बीमा कंपनियों के खर्च और कमीशन से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है.