Hisab Kitab: UPI यूज करना फ्री रहेगा या देने होंगे पैसे? समझिए पूरा मामला !

Hisab Kitab: हफ्ते भर से सोशल मीडिया पर यह बहस गर्म है कि क्या अब UPI पेमेंट फ्री नहीं रहेगा और इसके लिए पैसे चुकाने होंगे? सरकार लगातार सफाई दे रही है, लेकिन₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट और MDR चार्ज के नए प्रस्ताव को लेकर लोगों के मन में अभी भी कई सवाल हैं.

ADVERTISEMENT

UPI पर MDR लागू करने की हो रही तैयारी
UPI पर MDR लागू करने की हो रही तैयारी
Google CTA

Hisab Kitab: अगर आप भी UPI यानी Unified Payments Interface से पेमेंट करते हैं तो अभी कोई चार्ज नहीं लगता है. लेकिन यही पेमेंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें तो दुकानदार को सर्विस प्रोवाइडर (Visa , Master कार्ड ) को चार्ज देना पड़ता है और अगर यही पेमेंट आप RuPay कार्ड से करते हैं तो कोई चार्ज नहीं लगता है. हालांकि कानून में प्रस्तावित बदलाव के बाद UPI और RuPay कार्ड पर भी चार्ज लग सकता है लेकिन वो आपको नहीं दुकानदार को चुकाना पड़ेगा. ऐसे में क्या है ये पूरा मामला और UPI फ्री रहेगा या नहीं इसकी पूरी डिटेल इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने साप्ताहिक कार्यक्रम 'हिसाब-किताब' में बताई है. चलिए विस्तार से जानते हैं