ईशा अंबानी का पेरिस में ग्लैमरस अंदाज, मनीष मल्होत्रा के डेब्यू शो में बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
पेरिस कूचर वीक 2026 में ईशा अंबानी की मौजूदगी ने भारतीय फैशन को खास पहचान दी. मनीष मल्होत्रा के ऐतिहासिक शो और 700 घंटे में बने गाउन ने भी खूब ध्यान खींचा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मेटैलिक गोल्ड गाउन मुंबई के एटलियर में 700 घंटे में तैयार हुआ
ड्रेस में कॉर्सेट लुक, हैल्टर नेक और हाथ से जड़े क्रिस्टल थे
गाउन की प्रेरणा मनीष मल्होत्रा के एमएए कलेक्शन से ली गई
रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने पेरिस हाउट कूचर वीक 2026 में अपनी मौजूदगी से भारतीय फैशन और लग्जरी इंडस्ट्री को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई. उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पहले आधिकारिक Paris Haute Couture शो में हिस्सा लिया. यह मनीष मल्होत्रा के करियर के साथ-साथ भारतीय फैशन जगत के लिए भी एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है.
