IT सेक्टर में बड़ी वापसी के संकेत! Jefferies की रिपोर्ट से क्यों बढ़ा निवेशकों का भरोसा

अमेरिका ईरान तनाव घटने, तेल नरम पड़ने और जेफरीज का रुख बदलने से आईटी शेयरों में तेजी लौटी. जानिए इन्फोसिस, टीसीएस और सेक्टर के लिए इसका आगे क्या मतलब है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिका ईरान तनाव घटने से तेल और महंगाई का डर कम हुआ

ब्याज दरों का दबाव घटने पर भविष्य की कमाई वाले शेयर संभले

जेफरीज ने इन्फोसिस को अपने मॉडल पोर्टफोलियो में भी जोड़ा

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत IT सेक्टर के नाम रही. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी इसी सेक्टर में देखने को मिली. Infosys के शेयर करीब 3% तक चढ़ गए, जबकि TCS, HCL Technologies और Tech Mahindra में भी करीब 2% तक की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही Nifty IT Index भी 2% से ज्यादा मजबूत हुआ. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अचानक IT शेयरों में यह तेजी क्यों आई. क्या कंपनियों के कारोबार में कोई बड़ा सुधार हुआ है, AI को लेकर बनी चिंताएं कम हो गई हैं या फिर विदेशी निवेशकों का नजरिया बदलने लगा है.