ITR Filing for Beginners: पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकती है परेशानी
पहली बार आईटीआर फाइल कर रहे हैं तो सही फॉर्म, टैक्स रिजीम, दस्तावेज और ई-वेरिफिकेशन पर खास ध्यान दें. समय पर रिटर्न भरना आपको गलती और परेशानी से बचा सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिना लेट फीस रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है
सिर्फ आय नहीं, कुछ खास खर्च और संपत्ति पर भी फाइलिंग जरूरी
गलत फॉर्म चुनने पर रिटर्न अमान्य होने का जोखिम बढ़ सकता है
रिटर्न जमा करने के बाद ई-वेरिफिकेशन पूरा करना बेहद जरूरी रहता है
अगर आप पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR दाखिल करने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी करने के बजाय पहले कुछ जरूरी बातों को समझ लेना बेहतर रहेगा. छोटी-सी लापरवाही भी आगे चलकर परेशानी की वजह बन सकती है. गलत फॉर्म चुनना, टैक्स रिजीम का सही विकल्प नहीं चुनना या ई-वेरिफिकेशन पूरा नहीं करना जैसी गलतियां आपके रिटर्न की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं.
