Jindal SAW Q1 Results: मुनाफा 75% गिरा, कंपनी की कमाई बढ़ी, जानिए Q1 नतीजों में क्या रहा खास

जिंदल सॉ की पहली तिमाही में आमदनी बढ़ी, लेकिन मुनाफा, एबिटडा और मार्जिन में तेज गिरावट दिखी. जानिए शेयर की चाल, कर खर्च और पूरे नतीजों की बड़ी बातें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मुनाफा 75% घटकर 104.2 करोड़ रहा

रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹4,452 करोड़ पहुंचा

EBITDA 40.8% गिरा और मार्जिन 16.41% से घटकर 8.91%

आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी Jindal SAW Ltd. ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) सालाना आधार पर 75% गिरकर ₹104.2 करोड़ रह गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने ₹424 करोड़ का मुनाफा कमाया था. हालांकि, कंपनी की कमाई (Revenue) में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 9% बढ़कर ₹4,452 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹4,085 करोड़ था.