Biz Deal: एक Recharge में Data से AI तक! Jio के 10th Anniversary Offer Plan ने बढ़ाई Airtel-Vi की टेंशन ?
जियो के 3599 रुपये वाले सालाना प्लान में ज्यादा डेटा, टीवी, ओटीटी, एआई और क्लाउड मिलता है. जानें एयरटेल और वीआई के मुकाबले यह प्लान आज किसके लिए बेहतर है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
रोज के डेटा के अलावा हर महीने 10GB बोनस अलग मिलेगा
प्लान में 18 महीने का Gemini Pro और क्लाउड स्टोरेज शामिल
Airtel क्रिएटर्स को एडिटिंग टूल के साथ सुरक्षा फीचर भी देता
सोचिए, एक ऐसा रिचार्ज जिसमें पूरे साल मोबाइल डेटा चलता रहे, TV पर 1,000 से ज्यादा चैनल देखने को मिलें, OTT का मजा मिले और साथ में AI का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाए. Jio अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर ₹3,599 के सालाना प्लान के साथ कुछ ऐसे ही फायदे दे रहा है. लेकिन क्या वाकई यह ऑफर Airtel और Vi के मुकाबले सबसे बेहतर है? आइए समझते हैं.
