BIZ DEAL: बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! जियो और BSNL के इन प्लान्स ने मचाया तहलका
Jio 899 Recharge Plan: रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने सस्ते रिचार्ज प्लान्स की नई रेंज पेश की है. जियो के 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों के लिए 200GB डेटा और फ्री OTT मिल रहा है. वहीं, बीएसएनएल 997 रुपये में 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रहा है.
ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
Jio Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम बाजार में इस समय रिलायंस जियो और सरकारी कंपनी BSNL के बीच ग्राहकों को लुभाने की होड़ मची है. जियो ने लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है, वहीं BSNL भी बेहद किफायती दामों पर ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है. अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है.