जियो vs एयरटेल vs BSNL: किसका प्लान है सबसे दमदार? यहां देखें पूरी लिस्ट
टेलीकॉम बाजार में जियो, एयरटेल और BSNL ने नए किफायती प्लान पेश किए हैं. जियो 889 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और फ्री AI टूल्स दे रहा है. एयरटेल 1798 रुपये में नेटफ्लिक्स के साथ भारी डेटा दे रहा है, जबकि BSNL 449 रुपये में बंद सिम चालू करने का मौका दे रहा है.
ADVERTISEMENT

biz deal
टेलीकॉम सेक्टर में इस समय ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो, एयरटेल और BSNL के बीच जबरदस्त होड़ मची है. अगर आप बार-बार महंगे रिचार्ज और खत्म होते डेटा से परेशान हैं, तो कंपनियों के नए पोर्टफोलियो में आपके लिए कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और एंटरटेनमेंट सब कुछ शामिल है.