BIZ Deal : 51 रुपये से शुरू Recharge में मिलेंगे बड़े फायदे, Jio, Airtel और BSNL के Plans में कौन सा आपके लिए सही?
मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने होने वाला खर्च कम करना चाहते हैं तो Jio, Airtel और BSNL के कुछ Plans आपके काम आ सकते हैं. कहीं लंबी Validity के साथ Data और 5G मिल रहा है, तो कहीं OTT और AI Benefits. जानिए इन Recharge Plans में क्या मिलता है और किस जरूरत के हिसाब से कौन सा विकल्प मौजूद है.
ADVERTISEMENT

Recharge Offers : मोबाइल रिचार्ज अब हर महीने के बजट का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. ऐसे में यूजर्स की कोशिश रहती है कि ऐसा प्लान चुना जाए जिसमें कम पैसे में ज्यादा वैलिडिटी, कॉलिंग, डेटा और दूसरे फायदे मिल सकें. टेलीकॉम कंपनियां भी अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश कर रही हैं. किसी प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, तो किसी में 84 या 98 दिन तक सिम चल सकता है. वहीं कुछ सालाना प्लान ऐसे हैं जिनमें पूरे 365 दिनों तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. Jio, BSNL और Airtel के कुछ ऐसे ही प्लान में कॉलिंग, डेटा, 5G, एसएमएस के साथ ओटीटी और एआई के फायदे भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं किस प्लान में क्या फायदा दिया जा रहा है.
