BIZ DEAL: अब बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, एक रिचार्ज में 200 दिन तक राहत, इस कंपनी के प्लान्स ने मार्किट में मचाया तहलका

बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट अब खत्म हो सकती है. टेलीकॉम कंपनियों ने लंबे समय तक चलने वाले ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग के साथ OTT और AI फीचर्स भी मिल रहे हैं. जियो, एयरटेल और BSNL के ये प्लान यूजर्स को महीनों तक बिना टेंशन कनेक्टेड रखेंगे.

ADVERTISEMENT

Best Recharge plan 2026
Best Recharge plan 2026
google news

Best Recharge plan 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना भी किसी टेंशन से कम नहीं लगता. कभी प्लान खत्म हो जाता है, कभी डेटा, तो कभी अचानक बैलेंस खत्म होने की चिंता हाेने लगती है. ऐसे में अब टेलीकॉम कंपनियों ने लोगों की इस परेशानी को देखते हुए अब मार्केट में कई तरह के प्लान्स निकाले हैं. इनके तहत अब एक बार रिचार्ज कराने के बाद महीनों तक आपको किसी तरह की चिंता नहीं रहेगी. लंबी वैलिडिटी के साथ ये प्लान्स आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से कवर कर लेंगे. खास बात ये है कि अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा के साथ ही इसमें OTT सब्सक्रिप्शन और AI जैसे फीचर्स भी इन प्लान्स के मिलेंगे. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि आखिर वो कौन-कौन से दमदार रिचार्ज प्लान्स हैं जो एक बार कराने पर महीनों की टेंशन खत्म कर देते हैं.