Recharge Plans: Jio, Airtel और BSNL के सस्ते प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ मिल रहे हैं कई फायदे, जानें डिटेल
अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं, तो Jio, Airtel और BSNL के कुछ प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकते हैं. इनमें कहीं पूरे महीने की वैलिडिटी, कहीं रोज 2GB डेटा, तो कहीं 72 दिनों तक कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिलती है. जानिए इन प्लान्स की कीमत और फायदे.
ADVERTISEMENT

BIZ DEAL : मोबाइल रिचार्ज आज हर महीने के जरूरी खर्चों में शामिल हो गया है. ऐसे में यूजर्स चाहते हैं कि कम कीमत में उन्हें ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी जैसी सुविधाएं मिलें. टेलीकॉम कंपनियां भी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं. Reliance Jio के पास ऐसे प्लान हैं जिनमें पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है. वहीं Airtel का 348 रुपये वाला प्लान रोज 2GB डेटा और कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स देता है. दूसरी तरफ BSNL का 485 रुपये वाला प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. आइए, इन तीनों कंपनियों के प्लान और उनमें मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार से समझते हैं.
