BIZ Deal : Jio और Airtel के ये प्लान जानिए, 4 सिम से लेकर रोज 3GB डेटा तक मिलेंगे ये फायदे

जियो के 449 रुपये फैमिली पोस्टपेड प्लान में 4 सिम जोड़ने का विकल्प है. एयरटेल 699 रुपये प्लान में 2 सिम मिलते हैं, जबकि 39 रुपये पैक में रोज 3जीबी डेटा मिलता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जियो के 449 रुपये पोस्टपेड प्लान में एक मुख्य सिम मिलती है

तीन ऐड ऑन सिम जोड़ने पर हर सिम पर 150 रुपये लगते

जियो प्लान में 75जीबी डेटा, कॉलिंग, रोमिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते

BIZ Deal : टेलीकॉम यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के रिचार्ज और पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं. इनमें कुछ प्लान ऐसे हैं, जिनमें एक से ज्यादा सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि कुछ कम कीमत में ज्यादा डेटा की जरूरत पूरी करते हैं. Jio और Airtel के पोर्टफोलियो में भी ऐसे विकल्प मौजूद हैं. अगर आप परिवार के कई सदस्यों के लिए एक ही प्लान के तहत सिम चलाना चाहते हैं, तो Jio का फैमिली पोस्टपेड प्लान एक विकल्प है. वहीं Airtel के पास भी 2 सिम वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान है. इसके अलावा कंपनी का 39 रूपये वाला डेटा रिचार्ज उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहिए.