Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये के अंदर किसका प्लान है सबसे बेस्ट?
200 रुपये से कम के रीचार्ज में जहां Jio का 198 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें हर दिन 2GB ज़्यादा डेटा चाहिए, वहीं लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए Airtel और Vi के ₹199 वाले 28 दिनों के प्लान ज़्यादा समझदारी भरे विकल्प हैं.
ADVERTISEMENT

Jio Vs Airtel
आज के दौर में मोबाइल रिचार्ज कराना हमारी सबसे बड़ी जरूरतों में से एक बन चुका है, लेकिन सही प्लान चुनना उतना ही उलझन भरा काम है. हर टेलीकॉम कंपनी अपने प्लान को सबसे बेस्ट बताती है. अगर आपका बजट 200 से कम है, तो देश की तीन बड़ी कंपनियां—रिलायंस जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आईडिया (Vi) आपके लिए खास प्लान पेश करती हैं. लेकिन आपके पैसे की पूरी वसूली कहां होगी? आइए बिना किसी तकनीकी उलझन के आसान शब्दों में समझते हैं कि किस प्लान में सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है.