BIZ DEAL: Airtel-Vi को तगड़ा झटका, Jio के इस छोटे प्लान ने उड़ाए होश; मिलेगा ट्रूली अनलिमिटेड 5G

देश में 5G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप कम खर्च में 5G इंटरनेट का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के पास कई किफायती प्रीपेड प्लान्स हैं. इनमें जियो का ₹198 वाला प्लान सबसे सस्ता है, जबकि एयरटेल और वीआई के प्लान अधिक वैलिडिटी के साथ आते हैं.

ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
BIZ DEAL
google news

भारत के कोने-कोने में 5G सर्विस तेजी से पहुंच चुकी है. देश की प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव दे रही हैं. हालांकि, जो लोग ज्यादा पैसे खर्च किए बिना शुरुआती स्तर पर 5G इकोसिस्टम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए एंट्री कॉस्ट अलग-अलग है. Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों ही कंपनियां ऐसे प्रीपेड प्लान पेश करती हैं, जिनमें वॉयस कॉलिंग और डेटा के साथ 5G की सुविधा मिलती है. आइए जानते हैं कि इस समय किस ऑपरेटर का प्लान सबसे किफायती और फायदेमंद है.