500 रुपये से कम में Jio और BSNL के रिचार्ज, डेटा से लेकर कॉलिंग और OTT तक मिल रहे कई फायदे
500 रुपये से कम में जियो और बीएसएनएल के ऐसे रिचार्ज देखें जिनमें डेटा, कॉलिंग, 5जी और ओटीटी जैसे फायदे मिलते हैं. अपने इस्तेमाल के हिसाब से सही प्लान चुनें और खर्च घटाएं.
ADVERTISEMENT

सिर्फ 20 रुपये में एक्टिव रहेगा सिम कार्ड
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जियो के 103 रुपये प्लान में 28 दिन के लिए 5जीबी डेटा
149 रुपये रिचार्ज में 30 दिन 10जीबी डेटा और जियोहॉटस्टार मिलता
200 रुपये वाले प्लान में 30जीबी डेटा और कई ओटीटी ऐप्स
अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं, तो Jio और BSNL के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं. इन प्लान्स में सिर्फ डेटा वाले रिचार्ज से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा, SMS, 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन तक के फायदे शामिल हैं. खास बात यह है कि 500 रुपये से कम के बजट में भी यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विकल्प मिल जाते हैं. हालांकि, किसी प्लान को चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसमें कितनी वैलिडिटी, कितना डेटा और कौन-कौन से अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं.
