Jio Financial ने दिया बड़ा सरप्राइज! Profit 156% उछला, शेयर में क्या होगा?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे दिखाए. लोन, पेमेंट्स, बैंक और ऐप ग्रोथ के दम पर कंपनी ने 830 करोड़ मुनाफा दर्ज किया. जानिए पूरी तस्वीर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Jio Financial का मुनाफा 156% बढ़कर ₹830 करोड़

Total Income 141% बढ़कर ₹1,496 करोड़

NBFC AUM 2.6 गुना बढ़कर ₹30,667 करोड़

मुकेश अंबानी की फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी Jio Financial Services ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 156 फीसदी बढ़कर 830 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने 16 जुलाई को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि कारोबार के लगभग सभी प्रमुख सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिली है. Lending, Asset Management और Payments कारोबार में तेजी से कंपनी को फायदा मिला है.