Jio IPO Allotment Today: Jio IPO में शेयर तो मिल गया, पर फायदा हर लॉट पर कितना होगा ?
Jio Platforms IPO Allotment Status: जियो आईपीओ के अलॉटमेंट का बाद लिस्टिंग गेन का पूरा गणित समझें. जानिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से एक लॉट पर कितना मुनाफा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

देश के सबसे बड़े और चर्चित Jio Platforms IPO में आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए 28 अक्टूबर का दिन बेहद अहम है. कंपनी के आईपीओ शेयर का अलॉटमेंट होने के बाद निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है. रिकॉर्डतोड़ डिमांड के बीच अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि हर लॉट पर कितना होगा फायदा ?
कैसा रहा सब्सक्रिप्शन और डिमांड?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स के इस मेगा आईपीओ में लगभग 1.4 करोड़ आवेदन मिले हैं और कुल बोलियां करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थीं. स्थिति यह थी कि इशू खुलने के मात्र 100 मिनट के भीतर ही यह पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था. हालांकि, 7.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियों का मतलब यह है कि निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग (Demand) आई है, जबकि आईपीओ का वास्तविक आकार लगभग ₹43,200 करोड़ का है.
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और संभावित लिस्टिंग प्राइस
इशू प्राइस: ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया था.
जीएमपी (GMP): ग्रे मार्केट में जियो का प्रीमियम मजबूत बना हुआ है, जो लगभग ₹247 ट्रेड कर रहा है.
संभावित लिस्टिंग प्राइस: इशू प्राइस और जीएमपी को जोड़ें तो शेयर लगभग ₹1,366 के आसपास लिस्ट हो सकता है. इस हिसाब से शेयर निवेशकों को करीब 22% का प्रीमियम दे सकता है.
कमाई का पूरा गणित (लॉट साइज़ के हिसाब से मुनाफा)
इस आईपीओ के एक लॉट में 12 शेयर हैं. आइए समझते हैं कि अलग-अलग लॉट मिलने पर आपको कितना फायदा हो सकता है-
एक लॉट (12 शेयर)
- निवेश: ₹13,428
- अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू: ₹16,392
- संभावित मुनाफा: करीब ₹2,964 (लगभग ₹3,000)
दो लॉट (24 शेयर)
- निवेश: ₹26,856
- अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू: ₹32,784
- संभावित मुनाफा: करीब ₹5,928
तीन लॉट (36 शेयर)
- निवेश: ₹40,284
- अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू: ₹49,176
- संभावित मुनाफा: करीब ₹8,892
पांच लॉट (60 शेयर)
- निवेश: ₹67,140
- अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू: ₹81,960
- संभावित मुनाफा: करीब ₹14,820 (लगभग ₹15,000)
लिस्टिंग की तारीख
जानकारों का कहना है कि यह पूरा गणित ग्रे मार्केट के अनुमान पर आधारित है. यदि बाजार की स्थिति या सुस्ती के कारण शेयर कम भाव पर (जैसे ₹1,200 के आसपास) लिस्ट होता है, तो मुनाफा घटकर काफी कम रह जाएगा. इसके अलावा, यदि शेयर इशू प्राइस से नीचे फिसलता है तो नुकसान की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 28 अक्टूबर को तय की गई है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हो गए हैं, उन्हें अब लिस्टिंग के दिन मिलने वाले भाव का इंतजार है.
Jio Platforms IPO Allotment Status: शेयर मिले या नहीं, 28 अक्टूबर लिस्टिंग से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस
