Jio IPO की तय हो गई तारीख? Mukesh Ambani का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! जान लीजिए पूरी बात
रिलायंस के जून नतीजों में जियो आईपीओ पर बड़ा अपडेट मिला है. साथ ही कैंपा कोला और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त ने कंपनी के कंज्यूमर कारोबार की नई ताकत दिखाई.
ADVERTISEMENT

जियो के IPO पर मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान!
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही मुनाफा 7,764 करोड़ रुपये रहा, सालाना 9 प्रतिशत बढ़ा
ऑपरेटिंग कमाई 12 प्रतिशत बढ़कर 39,173 करोड़ रुपये पहुंची, डिजिटल सेवाओं से सहारा मिला
हर ग्राहक से औसत कमाई 215.6 रुपये हुई, डेटा इस्तेमाल 43.7 जीबी मासिक रहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही नतीजों में सिर्फ कमाई और मुनाफे के आंकड़े नहीं हैं. इन नतीजों से यह भी साफ होता है कि कंपनी डिजिटल कारोबार और रोजमर्रा के सामान के बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है. सबसे बड़ा अपडेट जियो के आईपीओ को लेकर आया है. वहीं दूसरी तरफ रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कारोबार, खासकर कैंपा कोला और इंडिपेंडेंस जैसे ब्रांड, तेज रफ्तार से बढ़ते दिखे हैं.
