Jio IPO: ग्रे मार्केट में 16% प्रीमियम, लिस्टिंग से पहले निवेशकों में हलचल!

जियो IPO से ₹30,200 करोड़ जुटाने की तैयारी है। ग्रे मार्केट में ₹180 तक प्रीमियम, ₹10.3 लाख करोड़ की संभावित वैल्यूएशन, IPO की तारीख और संभावित शेयर प्राइस से जुड़ी पूरी जानकारी जानें

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

IPO की 10.3 लाख करोड़ रुपये की संभावित वैल्यूएशन

ग्रे मार्केट में 180 रुपये तक प्रीमियम

संभावित प्राइस बैंड 1,065 रुपये–1,119 रुपये के बीच

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त दिलचस्पी दिख रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को अब तक 20 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित बोलियां मिल चुकी हैं. Fidelity, Allianz और Capital Group जैसे बड़े विदेशी निवेशकों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है. अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो ये भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है.