JIO धन-धनाधन! दिवाली के बाद जियो का धमाका, इस प्लान के साथ दे रहा Netflix बिल्कुल फ्री
JIo Netflix Plan: जियो का 1299 रुपये वाला प्लान एक खास पैकेज है. इसमें 84 दिनों की वैलेडिटी के साथ कई सुविधाएं दी जाती हैं. इस प्लान के साथ 84 दिनों के लिए मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन का ऑफर भी दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Jio-Netflix Plans: रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. भले ही टैरिफ में बढ़ोतरी हुई हो. करोड़ों यूजर्स अभी भी जियो के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके पीछे मुख्य वजह जियो के खास प्लान्स और बेहतरीन ऑफर्स हैं. कंपनी रेगुलर नए प्लान्स और ऑफर्स लॉन्च करती है ताकि उसका ग्राहक बेस बनारहे. हाल ही में, जियो ने Netflix लवर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक Netflix का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.