Jio IPO Approved : जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ को सेबी की मंजूरी, 37700 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए पूरी डिटेल

जियो प्लेटफॉर्म्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है. कंपनी 37700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा.

ADVERTISEMENT

जियो के IPO पर मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान!
जियो के IPO पर मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान!
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी ने 19 जून को अपना डीआरएचपी बाजार नियामक के पास जमा किया

इस निर्गम में केवल नए शेयर जारी होंगे, ओएफएस शामिल नहीं होगा

जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा जियो इन्फोकॉम का कर्ज घटाएगा

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। और अगर आप शेयर बाजार या IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी अहम हो सकती है। क्योंकि जिस IPO का निवेशक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, वो अब एक कदम और करीब पहुंच गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Jio Platforms के IPO की। खबर है कि Jio Platforms को अपने IPO के लिए बाजार नियामक SEBI यानी Securities and Exchange Board of India से मंजूरी मिल गई है।