BIZ DEAL : एक रिचार्ज में 20GB तक Extra Data और Free OTT का फायदा, जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए सबसे बेहतर.

जियो के 459 से 899 रुपये वाले चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में रोजाना डेटा के साथ 5 जीबी से 20 जीबी तक बोनस डेटा मिल रहा है. साथ में ओटीटी, गेमिंग और क्लाउड के फायदे भी दिए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Jio के 5 चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में 5GB से 20GB तक Extra Data का फायदा मिल रहा है.

लंबी वैलिडिटी, Unlimited Calling और 5G Data के साथ ये प्लान ज्यादा वैल्यू देने का दावा करते हैं

545 रुपये प्लान स्ट्रीमिंग और गेमिंग करने वालों के लिए अच्छा है

अगर आपका मोबाइल डेटा हर महीने तय समय से पहले खत्म हो जाता है और आपको बार-बार डेटा वाउचर खरीदना पड़ता है, तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है. Reliance Jio अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से लेकर 20GB तक Bonus Data दे रहा है. इसके साथ कई प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन, AI टूल्स, क्लाउड स्टोरेज और गेमिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नया रिचार्ज कराने की योजना बना रहे हैं, तो इन प्लान्स को समझना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.