BIZ DEAL : Jio Prime से BSNL के ₹1 ऑफर तक, Telecom Market में बढ़ा मुकाबला, जानिए किस ऑफर में क्या है खास
जियो प्राइम एक साल तक रिचार्ज कीमत बचाने का विकल्प दे रहा है. बीएसएनएल 1 रुपये में नया सिम दे रहा है, जबकि एयरटेल 84 दिन की कॉलिंग वैधता वाला प्लान दे रहा है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
Jio Prime Membership 300 रुपये में लॉन्च
BSNL का 1 रुपये में नया SIM Offer
एयरटेल प्लान कॉलिंग, रोमिंग और 900 SMS देता है, डाटा नहीं
एक साल तक Recharge Price Lock का फायदा
BIZ DEAL : मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए टेलीकॉम सेक्टर में लगातार नए ऑफर्स सामने आ रहे हैं. एक तरफ Jio ने अपनी Prime Membership को नए रूप में दोबारा पेश किया है, तो दूसरी तरफ BSNL ने नए ग्राहकों के लिए सिर्फ 1 रुपये में SIM और कई बेनिफिट्स वाला Freedom 2.0 ऑफर पेश किया है. वहीं Airtel भी 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को विकल्प दे रहा है. इन ऑफर्स को ऐसे समय में पेश किया गया है, जब टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल रिचार्ज महंगे होने की चर्चाएं लगातार चल रही हैं. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि किस ऑफर में क्या फायदा है और कौन सा प्लान किस तरह के यूजर के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है.
