BIZZ Deal: Jio यूजर्स सावधान!... 90 दिन इनएक्टिव सिम होगा बंद, नंबर किसी और को मिलेगा; जानें पूरा नियम
अगर आपका Jio सिम लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है तो सतर्क हो जाइए. TRAI के 90 दिन वाले नियम के तहत ऐसे नंबर बंद किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि बंद हुआ नंबर किसी और को अलॉट भी हो सकता है, जिससे आपकी बैंकिंग और जरूरी अकाउंट्स पर खतरा बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Jio यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट!
Jio SIM deactivate rule: अगर आपके पास भी कोई ऐसा Jio सिम है जिसे आपने सिर्फ बैंक ओटीपी या बैकअप के लिए रखा हुआ है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! दरअसल, रिलायंस जियो ने अब उन सिम कार्ड्स को हमेशा के लिए बंद करना शुरू कर दिया है जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं. सोचिए, अगर अचानक आपके उस 'जरूरी' नंबर पर "No Service" लिखा आने लगे, तो न आपके बैंकिंग ट्रांजैक्शन पूरे होंगे और न ही आप अपना पुराना व्हाट्सएप अकाउंट बचा पाएंगे. आज हम आपको बताएंगे रिलायंस जियो की उस नई सख्ती के बारे में जिसके तहत आपका नंबर न सिर्फ बंद हो सकता है, बल्कि वो किसी और अजनबी को बेचा भी जा सकता है.