JioBlackRock में Regular Plan की एंट्री, Direct के अलावा अब मिलेगा नया निवेश विकल्प

जियोब्लैकरॉक ने 17 अगस्त 2026 से योग्य म्यूचुअल फंड स्कीमों में रेगुलर प्लान शुरू किया है. अब निवेशक डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी निवेश कर सकेंगे और विकल्प बढ़ेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक का 50:50 साझा उद्यम है

अब निवेशक पंजीकृत डिस्ट्रीब्यूटर की मदद से स्कीमों में पैसा लगा सकेंगे

डायरेक्ट प्लान में निवेश सीधे एएमसी से होता है, सलाहकार नहीं

JioBlackRock Asset Management ने अपनी सभी eligible mutual fund schemes में Regular Plan की शुरुआत कर दी है. कंपनी का कहना है कि इस कदम से निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एक और रास्ता मिलेगा, वहीं Mutual Fund Distributors के जरिए कंपनी की पहुंच भी बढ़ेगी.