Biz Deal: JioHotstar का ₹1 Premium Subscription! जानें किसे मिलेगा सबसे सस्ता OTT ऑफर

जियो नंबर वाले चुनिंदा यूजर्स को जियोहॉटस्टार प्रीमियम सिर्फ 1 रुपये में मिल सकता है. जानें कौन योग्य है, इसे कैसे चालू करें और ऑटो रिन्यूअल बंद करना क्यों जरूरी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा जियो नंबर वाले खातों पर दिख रहा है

मौजूदा प्रीमियम प्लान चालू होने पर यह डील नहीं मिल सकती

योग्य खाते को करीब 30 दिन का प्रीमियम एक्सेस मिल सकता है

OTT प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक दिलचस्प ऑफर सामने आया है. JioHotstar कुछ चुनिंदा यूजर्स को सिर्फ ₹1 में Premium Subscription लेने का मौका दे रहा है. पहली नजर में यह ऑफर चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी ने इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं. ऐसे में अगर आपके पास Jio का नंबर है, तो एक बार यह जरूर जांच लेना चाहिए कि आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए Eligible है या नहीं.