Gold Silver Price Crash Update: जेपी मॉर्गन की बड़ी भविष्यवाणी, क्या सोने-चांदी में निवेश करने का यही है सही मौका?
Gold Silver Price Crash: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने शॉर्ट-टर्म में मांग घटने के कारण साल 2026 के लिए सोने का औसत मूल्य अनुमान घटा दिया है. हालांकि, बैंक का मानना है कि लॉन्ग-टर्म में भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने-चांदी की कीमतों में फिर से शानदार तेजी लौटेगी.
ADVERTISEMENT

सोना-चांदी प्राइस
Gold Silver Price Crash Update: ग्लोबल मार्केट में पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन हाल ही में आई भारी गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है. ऑल-टाइम हाई छूने के बाद कीमती धातुओं में आए इस तेज करेक्शन के बीच, दुनिया के दिग्गज ब्रोकरेज हाउस और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट और भविष्यवाणी जारी की है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कमोडिटी मार्केट में हलचल तेज हो गई है और निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे गेम कैसे पलटने वाला है.