BIZ DEAL : जुलाई 2026 में नई कार खरीदने का मौका, मारुति से टाटा तक बड़ी छूट

जुलाई 2026 में मारुति, हुंडई और टाटा की कई कारों पर 70 हजार से 3.35 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. बुकिंग से पहले अपने शहर का ऑफर जरूर जांचें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Maruti, Hyundai और Tata की कारों पर जुलाई में बंपर डिस्काउंट

कुछ मॉडल्स पर ₹3 लाख से ज्यादा तक की बचत का मौका

SUV, EV और हैचबैक समेत कई सेगमेंट की कारें ऑफर में शामिल

अगर आप जुलाई 2026 में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. देश की तीन बड़ी ऑटो कंपनियां Maruti Suzuki, Hyundai और Tata Motors अपने कई लोकप्रिय मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स लेकर आई हैं. कुछ कारों पर हजारों रुपये की बचत हो रही है, जबकि कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को 3 लाख रुपये से ज्यादा तक का कुल फायदा मिल सकता है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है.