Just Dial Share: 14% की तेजी के पीछे क्या है वजह? क्या AI बदल देगा कंपनी की किस्मत?

जस्ट डायल के मजबूत पहली तिमाही नतीजों के बाद शेयर 14 फीसदी तक चढ़े. कंपनी की कमाई, मुनाफा और नकद स्थिति बेहतर रही, साथ ही एआई पर लगातार फोकस भी बढ़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 नतीजों के बाद Just Dial का शेयर 14% तक उछला

कंपनी के पास ₹6,022 करोड़ का कैश, AI पर बड़ा दांव

Google से मुकाबला और धीमी यूजर ग्रोथ अब भी सबसे बड़ी चुनौती

Just Dial के शेयर में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजों के बाद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 14% तक उछल गया. मजबूत नतीजों, बेहतर बैलेंस शीट और AI पर कंपनी के बढ़ते फोकस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. हालांकि, एक दिन की इस तेजी के बावजूद शेयर की लंबी अवधि की तस्वीर अभी भी पूरी तरह बदली हुई नहीं दिखती.