Stock Scan: Kalyan Jewellers - क्या ₹750 तक जाएगा शेयर? एक रिपोर्ट ने बदल दिया पूरा खेल!
Kalyan Jewellers के शेयर में Citi की रिपोर्ट के बाद तेज उछाल आया. जानिए 750 रुपये लक्ष्य, 38% कारोबार ग्रोथ, Candere की 112% छलांग, स्टोर विस्तार और आगे के बड़े जोखिम.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार करीब 38% बढ़ा
भारत में पुराने स्टोर्स से 28% बिक्री बढ़ी, मांग मजबूत बनी रही
विदेशी कारोबार 35% बढ़ा, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी मजबूती दिखी
Kalyan Jewellers एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है. 9 जुलाई को कंपनी के शेयरों में करीब 13 फीसदी की तेज उछाल देखने को मिली. यह तेजी सिर्फ बाजार की सामान्य खरीदारी का हिस्सा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा ट्रिगर था. वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Citi ने कंपनी पर अपना भरोसा दोहराते हुए शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया. यह लक्ष्य उस समय के बाजार भाव से करीब 97 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है.
