Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket पर बड़ा एक्शन, फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन हुआ सस्पेंड

कर्नाटक में धतूरा और उसके बीजों की ऑनलाइन बिक्री पर सख्ती बढ़ी है. अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket पर बड़ा एक्शन!
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जांच में धतूरा के फल और बीजों के पैकेट बरामद हुए

पैकेटों पर फूड रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होने से मामला और गंभीर बना

विभाग ने सभी लिस्टिंग और विज्ञापन तुरंत हटाने का निर्देश दिया

Breaking News : कर्नाटक से क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के Food Safety and Drug Administration Department ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई इन प्लेटफॉर्म्स पर विषैले फल धतूरा और उसके बीजों की बिक्री से जुड़े मामले में की गई है. विभाग के मुताबिक, तीनों प्लेटफॉर्म्स पर धतूरा से जुड़े उत्पादों की बिक्री और वितरण किया जा रहा था. इस मामले को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा मानते हुए कार्रवाई की गई है. सस्पेंशन अगले आदेश तक जारी रहने की बात कही गई है.