BIZZ Deal: कार खरीदने का है प्लान? तो रुकिए! Kia दे रही है ₹3 लाख से ज्यादा की छूट, Seltos से लेकर EV तक पर मची है लूट
किया इंडिया ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी कारों पर ₹3.20 लाख तक के बंपर ऑफर्स का ऐलान किया है. कार्निवल, सेल्टोस और किया की इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक लाखों की बचत कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Kia दे रही है छूट
अगर आपकी नजर पिछले कुछ समय से एक नई और दमदार कार पर है तो अपनी चेकबुक तैयार कर लीजिए . अप्रैल 2026 का यह महीना कार खरीदारों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं साबित होने वाला है . ऑटो सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच दक्षिण कोरियाई दिग्गज Kia India ने अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है. कंपनी अपनी लोकप्रिय SUV, MPV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ₹3.20 लाख तक के बंपर बेनिफिट्स दे रही है.