South Korea का KOSPI 8% टूटा, लोअर सर्किट लगा. आखिर निवेशक क्यों घबराए?
खाड़ी तनाव, महंगे तेल और एआई चिप शेयरों की बिकवाली से कोस्पी 8 फीसदी टूटा. पढ़ें क्यों इस गिरावट के बाद भी दक्षिण कोरिया का बाजार 2026 में अब तक सबसे आगे है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
खाड़ी तनाव और महंगे तेल से सोमवार को वैश्विक बाजार घबराए
तेजी से बढ़ती महंगाई की चिंता ने निवेशकों की बेचैनी बढ़ाई
दो बड़े चिप शेयरों का वजन बाजार पर बेहद भारी पड़ा
दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार सोमवार को भारी दबाव में नजर आया. देश का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (KOSPI) करीब 8% तक टूट गया, जिसके बाद बाजार में लोअर सर्किट लग गया और ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. इस तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, तेल की कीमतों में उछाल और AI सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में तेज बिकवाली रही. इस गिरावट के बावजूद एक दिलचस्प बात यह है कि 2026 में अब भी कोस्पी दुनिया का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला प्रमुख शेयर बाजार बना हुआ है. हालांकि हालिया गिरावट ने निवेशकों की चिंता काफी बढ़ा दी है.
