Kotak Mahindra Bank के नए CEO अनूप कुमार साहा कौन हैं? शेयर में क्यों आई करीब 4% की तेजी
Kotak Mahindra Bank के अगले MD और CEO के नाम पर मुहर लग गई है. RBI ने अनूप कुमार साहा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वह 1 जनवरी 2027 से बैंक की कमान संभालेंगे. इस खबर के बाद शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़ा. जानिए साहा की प्रोफाइल और बाजार की प्रतिक्रिया की पूरी कहानी
ADVERTISEMENT

Kotak Mahindra Bank के लिए नेतृत्व को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है. RBI ने अनूप कुमार साहा को बैंक का अगला MD और CEO बनाए जाने को मंजूरी दे दी है. साहा 1 जनवरी 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए बैंक की कमान संभालेंगे. इस खबर के बाद Kotak Mahindra Bank के शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.
