₹1,000 से देश के 14 बड़े बैंकों में निवेश का मौका, Kotak Mutual Fund ने लॉन्च किया Nifty Bank Index Fund

कोटक का निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड 3 से 17 अगस्त 2026 तक एनएफओ में खुला रहेगा. 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर बैंकिंग सेक्टर में आसान और कम लागत हिस्सेदारी ली जा सकेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Kotak Nifty Bank Index Fund लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFO

यह फंड Nifty Bank Index को ट्रैक करेगा, शेयर चुनने की जरूरत नहीं

बैंकिंग सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ पर दांव लगाने का नया विकल्प

Kotak Mahindra AMC ने निवेशकों के लिए Kotak Nifty Bank Index Fund लॉन्च किया है. ये एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो Nifty Bank Index को ट्रैक करेगा. इस फंड का न्यू फंड ऑफर यानी NFO 3 अगस्त से खुल गया है और 17 अगस्त 2026 तक निवेश किया जा सकेगा. ये फंड उन निवेशकों के लिए है, जो देश के बैंकिंग सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन अलग-अलग बैंक शेयर चुनने की परेशानी से बचना चाहते हैं.