BT MindRush 2025: कुमार मंगलम बिड़ला को मिला 'बिजनेस आइकॉन ऑफ द ईयर' अवार्ड

इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने भी इस अवसर पर भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक क्षमता तक पहुंचने के लिए नए सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में 16 प्रमुख बिजनेस लीडर्स को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

बिजनेस टुडे इंडिया के प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ सीईओ पुरस्कार समारोह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को 'बिजनेस आइकॉन ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस भव्य आयोजन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी 'इम्पैक्ट आइकॉन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया.