महिलाओं के लिए LIC लेकर आया पैसा कमाने का मौका, पीएम मोदी ने लॉन्च की ये गजब स्कीम

LIC New Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास बीमा योजना शुरू की है, जिसका नाम बीमा सखी योजना है. पीएम मोदी ने सोमवार को इस स्कीम की शुरुआत की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

LIC New Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास बीमा योजना शुरू की है, जिसका नाम बीमा सखी योजना है. पीएम मोदी ने सोमवार को इस स्कीम की शुरुआत की. इस योजना के जरिए महिलाएं 7,000 रुपए महीने का लाभ पा सकती हैं. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके लिए आय के नए साधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है. 

बीमा सखी योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मकसद ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने का अवसर देना है, उन्हें वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और ग्रामीण इलाकों में बीमा की जागरूकता बढ़ाना है. इसके तहत, LIC का लक्ष्य अगले एक साल में 1 लाख और तीन वर्षों में 2 लाख बीमा सखियों को जोड़ने का है. योजना से न केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बीमा की पहुंच उन क्षेत्रों तक भी बढ़ेगी, जहां इसकी जानकारी कम है.  

योजना की पात्रता  

- इस योजना के लिए 18 से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.  
- न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है.  
- ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.  
- मौजूदा एजेंटों और LIC कर्मचारियों के परिजन इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.  

योजना की खास बातें 

योजना में भाग लेने वाली महिलाओं को पॉलिसी बिक्री पर कमीशन के साथ शुरुआती तीन वर्षों तक वजीफा भी मिलेगा. पहले वर्ष में 7,000 रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष में 6,000 रुपये प्रति माह, और तीसरे वर्ष में 5,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. टारगेट से अधिक बिक्री करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा.  

महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार इस योजना के तहत काम कर सकती हैं. LIC द्वारा एजेंटों को विशेष ट्रेनिंग और वित्तीय साक्षरता सहायता दी जाएगी. सफल बीमा सखियों को LIC एजेंट बनने और कंपनी के भीतर विकास अधिकारी बनने का मौका मिलेगा.  

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक महिलाएं 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे योजना के आधिकारिक लॉन्च के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.  पंजीकरण और आवेदन पत्र LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.