HDFC Bank में LIC का बड़ा दांव, RBI से 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी
आरबीआई की मंजूरी के बाद एलआईसी अब एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी 9.99% तक बढ़ा सकती है. जानिए बैंक के ताजा तिमाही नतीजे, जमा, कर्ज और निवेश के पूरे मायने.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
14 अगस्त 2026 तक एलआईसी के पास बैंक में 4.11% हिस्सेदारी थी
मंजूरी के साथ बैंकिंग और बाजार नियमों का पालन करना जरूरी होगा
अप्रैल जून तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़कर 19059.72 करोड़ रहा
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद LIC बैंक में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा स्तर से बढ़ाकर अधिकतम 9.99% तक कर सकती है. यह फैसला HDFC Bank में LIC की मौजूदगी को और मजबूत करने का रास्ता खोलता है. HDFC Bank ने 19 अगस्त 2026 को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि RBI ने उसी दिन एक पत्र के जरिए LIC को यह मंजूरी दी है. LIC ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए RBI के पास आवेदन किया था, जिसके बाद केंद्रीय बैंक ने हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति दी.
