'लिज्जत पापड़' की गजब है कहानी ? 80 रुपए का कर्ज और 7 महिलाओं की सोच ने खड़ा किया 1600 करोड़ का कारोबार

जानिए लिज्जत पापड़ की पूरी सफलता की कहानी. 1959 में महज 80 रुपये के उधार से 7 महिलाओं द्वारा शुरू किया गया बिजनेस आज 1,600 करोड़ रुपये का विशाल ब्रांड बन चुका है. जानें इसकी दिलचस्प कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
लिज्जत पापड़ की रोचक कहानी.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

4 पैकेट पापड़ से शुरू हुआ कारोबार.

आज भारत ही नहीं कई देशों में है मांग.

टेलीविजन का 90 का दौर...हर घर में गूंजती थी एक ही आवाज...'मजेदार-लजीजदार...कर्रम कुर्रम, लिज्जत पापड़.' हर घर की थाली तक पहुंचने लगा था ये मसालेदार पापड़ जो कई बार बेस्वाद खाने में भी स्वाद का तड़का लगा देता था. पापड़ के पैकेट पर एक खूबसूरत मासूम का इलस्ट्रेशन था जो आज भी है. इस स्वाद के पीछे की कहानी भी बहुत रोचक और इंस्पायरिंग हैं. अब सवाल ये है कि अचानक लिज्जत पापड़ की चर्चा क्यों होने लगी ?