BIZ DEAL : सिर्फ 4 रुपये रोज में 300 दिन तक रिचार्ज की छुट्टी, जानिए 495GB Data वाला धांसू प्लान
अगर आप हर महीने रिचार्ज से परेशान हैं, तो बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वीआई के 2 हजार रुपये से कम वाले लंबे वैलिडिटी प्लान यहां आसान भाषा में समझें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बीएसएनएल का 1499 रुपये प्लान कॉलिंग, एसएमएस और 32जीबी डेटा देता है
बीएसएनएल के 1999 रुपये प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा मिलता है
एयरटेल और वीआई के 1849 रुपये प्लान पूरे साल चलते हैं
BIZ DEAL : हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो लंबे समय की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान आपके लिए काम के हो सकते हैं. Airtel, Jio, Vi और BSNL के पास ऐसे कई विकल्प हैं, जिनमें एक बार रिचार्ज कराने के बाद कई महीनों तक वैलिडिटी बनी रहती है. इनमें कुछ प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए हैं, जबकि कुछ में डेटा की सुविधा भी मिलती है. खास बात यह है कि इनमें कई प्लान की कीमत 2 हजार रुपये से कम है. आइए फोटो गैलरी में एक-एक करके जानते हैं इन प्लान की कीमत, वैलिडिटी और मिलने वाले फायदे.
