दूल्हे का CIBIL स्कोर देख दुल्हन ने तोड़ दी शादी, क्या है ये स्कोर और इसे कैसे रखें चकाचक की न आए ऐसी नौबत? जानें
महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर में दो परिवारों के बीच शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद कर जीवन में एक साथ आगे बढ़ने को राजी थे. कुंडली वगैरह भी मैच हो गई थी. इसी बीच सिबिल स्कोर ने सबकुछ बिगाड़ दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
अब रिश्ते तय होने में जन्म कुंडली युवक-युवतियों की पसंद-नापसंद, लड़के की आर्थिक स्थिति और पारिवारिक बैकग्राउंड ही नहीं बल्कि CIBIL स्कोर भी जरूरी है. सुनकर ताज्जुब हो रहा होगा पर ये सही है. हाल ही में महाराष्ट्र में एक शादी दूल्हे के खराब CIBIL स्कोर के कारण टूट गई है. दुल्हन ने उससे शादी से इनकार कर दिया. अब सवाल ये है कि CIBIL स्कोर कितना महत्वपूर्ण है? CIBIL स्कोर खराब कैसे होता है और उसे शानदार कैसे करें?