LPG Rules Change: 1 जुलाई से बदलने जा रहे हैं रसोई गैस के कई नियम, KYC से लेकर बुकिंग तक की लापरवाह तो कट सकता है कनेक्शन!

1 जुलाई से लागू हो रहे नए नियम के तहत, जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से ही पीएनजी (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उनका एलपीजी (LPG) सिलेंडर कनेक्शन एक महीने के भीतर काट दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

गैस कनेक्शन के नए नियम
गैस कनेक्शन के नए नियम
google news

अगर आप भी इंडेन, भारत गैस या एचपी के एलपीजी ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 जुलाई से रसोई गैस से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. अगर आपने वक्त रहते इन बातों पर ध्यान नहीं दिया तो आपको नया सिलेंडर बुक करने में भारी परेशानी हो सकती है और यहां तक कि आपका गैस कनेक्शन भी हमेशा के लिए काटा जा सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि ये नियम सभी कंज्यूमर्स पर लागू नहीं होंगे.