LPG Cylinder Price Hike: 1 अक्टूबर से 62.50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने रुपये चुकाने होंगे

1 अक्टूबर से Commercial LPG Cylinder की कीमत बढ़ गई है. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये का इजाफा हुआ है. सितंबर में भी कीमत बढ़ी थी. हालांकि घरेलू LPG Cylinder के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. जानिए दिल्ली और पटना में नई कीमत और होटल, ढाबे व कैटरिंग पर इसका असर.

ADVERTISEMENT

LPG Price Hike
त्योहारों से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर. (Photo: ITG)
Google CTA

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले LPG Cylinder की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. 1 अक्टूबर से तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले Commercial LPG Cylinder के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले LPG Cylinder की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. Commercial Cylinder महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे कारोबारों की लागत बढ़ सकती है.