सस्ता हो गया LPG Cylinder, दिल्ली से मुंबई तक घटे दाम, जानें अपने शहर का रेट
LPG Price Cut: दिसंबर की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम दिल्ली-कोलकाता में 10 रुपये और मुंबई-चेन्नई में 11 रुपये घटाए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. लगातार दूसरे महीने हुई इस कटौती के बाद अब 19 किलो का सिलेंडर पहले से और सस्ता मिल रहा है.
ADVERTISEMENT

LPG Price Cut: दिसंबर का महीना जैसे ही शुरू हुआ, एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी भी साथ ले आया. 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी गई है. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ता कर दिया है. हालांकि घरेलू यानी 14 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ.