India LPG : रसोई गैस पर सरकार का बड़ा प्लान, 21 कंपनियों को LPG उत्पादन का टारगेट, रिलायंस सबसे आगे
सरकार ने रसोई गैस सप्लाई मजबूत करने के लिए 21 कंपनियों को एलपीजी उत्पादन लक्ष्य दिया है. रिलायंस को सबसे बड़ा टारगेट मिला, ताकि आयात पर निर्भरता घटे.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
वित्त वर्ष 2026 में रोजाना एलपीजी खपत करीब 91000 टन रही
घरेलू उत्पादन 1.31 करोड़ टन रहा, बाकी जरूरत आयात से पूरी हुई
भारत करीब 90 फीसदी एलपीजी आयात स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज रास्ते लाता है
भारत में रसोई गैस यानी एलपीजी की सप्लाई को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने पहली बार देश की प्रमुख रिफाइनरी और तेल-गैस कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इस व्यवस्था के तहत 21 रिफाइनरी और अपस्ट्रीम कंपनियों को कुल 63,810 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन की क्षमता बनाए रखने का लक्ष्य दिया गया है.
