LPG Cylinder Rule Change : 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर का नया नियम, सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा. जानें किसे सब्सिडी मिलेगी और सत्यापन कैसे करें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सब्सिडी वाले रिफिल की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक जांच जरूरी होगी

सरकार के अनुसार इससे डुप्लीकेट और अपात्र गैस कनेक्शन पकड़ना आसान होगा

करीब नब्बे फीसदी घरेलू उपभोक्ता यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुके

अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं और सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक अहम नियम लागू होने जा रहा है. सरकार ने सब्सिडी वाले LPG रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी BAA को जरूरी कर दिया है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का फायदा सिर्फ पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को मिले और घरेलू LPG सिलेंडर के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके. हालांकि, जिन ग्राहकों का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी.