Stock Scan: चीनी के बाद चावल! LT Foods के शेयर में 13% की तेजी, क्या शुरू हो गया नया Rally Cycle?

LT Foods के शेयर में तेज उछाल की वजह जून तिमाही के मजबूत नतीजे, बासमती कारोबार में 34 फीसदी बढ़त और उत्तर अमेरिका में 49 फीसदी ग्रोथ है. जोखिम भी बने हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 3161 करोड़ रुपये पहुंची

मुनाफा 183 करोड़ रुपये रहा और सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़ा

बासमती और स्पेशल्टी चावल कारोबार से कुल आय का 90 फीसदी आता

LT Foods Share Price: चावल कारोबार से जुड़ी कंपनी LT Foods के शेयर में सोमवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर करीब 13 फीसदी तक चढ़कर नए 52-Week High पर पहुंच गया. खास बात यह रही कि शेयर में Trading Volume भी सामान्य से 10 गुना से ज्यादा बढ़ गया. यानी बाजार में अचानक इस स्टॉक को लेकर दिलचस्पी काफी बढ़ गई.