LTCG और STT पर चर्चा से सेंसेक्स उछला, निवेशकों में बढ़ी उम्मीद

वित्त मंत्री के एलटीसीजी टैक्स और एसटीटी पर बयान के बाद बाजार में तेज उछाल दिखा. सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, पर टैक्स में राहत पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक खबर आई और बाजार में अचानक तेजी देखने को मिली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स यानी LTCG टैक्स और शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगने वाले STT को लेकर ऐसी बात कही कि निवेशकों के बीच एक नई चर्चा शुरू हो गई.मंगलवार को बाजार में कारोबार के दौरान Sensex करीब 1,100 अंकों तक उछल गया, जबकि Nifty में 350 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. अब सवाल है कि वित्त मंत्री ने ऐसा क्या कहा? क्या सरकार LTCG टैक्स में बदलाव करने वाली है? क्या शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को टैक्स से राहत मिल सकती है? और क्या बाजार की तेजी के पीछे सिर्फ यही एक वजह थी? चलिए, पूरी खबर आसान भाषा में समझते हैं.